Prime Minister Modi ने द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड का उद्घाटन करते हुए कहा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से आत्मनिर्भर भारत का रास्ता होगा और मजबूत

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
While inaugurating the Dwarka Expressway and Urban Extension Road, Prime Minister Modi said, "Modern infrastructure will pave the way for a self-reliant India and make it stronger." IMAGE CREDIT TO PIB

नई दिल्ली (शिखर समाचार) राजधानी और पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड को जनता को समर्पित किया। मंच पर नितिन गडकरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल विनय सक्सेना और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने विकास की गति, आत्मनिर्भर भारत की दिशा और गुड गवर्नेंस की पहचान पर विस्तार से विचार रखे।

आज़ादी के माह में दिल्ली को मिला कनेक्टिविटी का क्रांतिकारी तोहफा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-body-found-near-gang-nahar-in-modinagar-24015870.html

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगस्त का महीना आजादी और क्रांति के रंग में रंगा होता है और इसी माहौल में दिल्ली को आधुनिक कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिली है। द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड से दिल्ली, गुरुग्राम और पूरे एनसीआर के लोगों को यातायात की नई सुविधा मिलेगी। इससे कार्यालय, उद्योग और बाजार तक का सफर आसान होगा, समय बचेगा और किसानों-व्यापारियों को भी लाभ होगा।

उन्होंने जोर दिया कि दिल्ली देश की पहचान है और इसे विकास का आदर्श मॉडल बनाना सरकार की प्राथमिकता है। पिछले 11 वर्षों में मेट्रो नेटवर्क, नमो भारत रैपिड रेल और पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट्स ने दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर बदल दी है। प्रधानमंत्री ने बताया कि अर्बन एक्सटेंशन रोड का निर्माण वैज्ञानिक ढंग से किया गया है, जिसमें लाखों टन कचरे का उपयोग हुआ। इससे न केवल सड़क बनी बल्कि भलस्वा जैसे कूड़े के पहाड़ कम करने में भी मदद मिली।

यमुना की सफाई से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक, दिल्ली-NCR में विकास की नई रफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/indian-flag-waved-at-8th-hero-cup-in-thailand/

उन्होंने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने यमुना की सफाई अभियान में अब तक 16 लाख मीट्रिक टन सिल्ट हटाई है और 650 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी हैं, जो जल्द ही दो हजार तक पहुंचेंगी। मोदी ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और कहा कि पहले की सरकारों ने दिल्ली को गहरे संकट में धकेला था। आज चारों ओर भाजपा सरकारें होने से एनसीआर के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले एक दशक में इंफ्रास्ट्रक्चर बजट छह गुना बढ़ाया गया है। वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें, नए एयरपोर्ट और सड़कें देश को नई गति दे रहे हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट न केवल सुविधा देंगे बल्कि लाखों रोजगार भी पैदा करेंगे।

जीएसटी से डबल बोनस तक, आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता दिल्ली का कारवां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-authority-commercial-plot-scheme-flops/

उन्होंने रिफॉर्म्स की दिशा में जीएसटी सुधार की घोषणा की और कहा कि इस दिवाली देशवासियों को डबल बोनस मिलेगा। साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ को जीवन मंत्र बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि त्योहारों में भारतीय सामान खरीदें और बेचें, ताकि मजदूर और किसान को सीधा लाभ मिले।

मोदी ने चक्रधारी मोहन और चरखाधारी मोहन का उल्लेख कर बताया कि विकास और आत्मनिर्भरता दोनों को साथ लेकर चलना होगा। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि नए प्रोजेक्ट्स और संकल्पों के साथ दिल्ली दुनिया की बेहतरीन राजधानी के रूप में उभरेगी।

Share This Article
Leave a comment