सिवालखास/मेरठ (शिखर समाचार) भारतीय मतदाता संघ की ओर से आयोजित भव्य बाइक तिरंगा रैली ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति की लहर से भर दिया। यह कार्यक्रम भूनी टोल प्लाज़ा से प्रारंभ हुआ, जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का औपचारिक शुभारंभ किया।
जोश और उत्साह से ओतप्रोत सरूरपुर मंडल की रैली, देशभक्ति के नारों ने छेड़ी एकजुटता की लहर
रैली में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और मंडल के सैकड़ों उत्साही कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रैली के दौरान घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा, हर दिल तिरंगा और भारत माता की जय के जोशीले नारों ने वातावरण को देशभक्ति की अलख से जगमगा दिया।
सरूरपुर मंडल के पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने रैली को और प्रभावशाली बना दिया। मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, रविन्द्र कश्यप, दीपक गुप्ता और मंडल मंत्री जितेंद्र गोस्वामी की देखरेख में रैली ऐतिहासिक स्वरूप ले गई।
कड़ों बाइक रैली और भारत माता के जयकारों से गूंजा सिवालखास विधानसभा क्षेत्र
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/greater-noida-moved-by-the-pain-of-partition/
रैली में राष्ट्रीय महासचिव वैघ सुरेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, रामकुमार त्यागी और वरिष्ठ सदस्य कुननूमल जैन भी शामिल हुए, जिन्होंने भारत माता के जयकारों से वातावरण को और उत्साही बना दिया। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र की लगभग 500 से अधिक बाइकें रैली में शामिल हुईं। रैली मार्ग में गांव कक्केपुर, सरूरपुर, इकड़ी, पथोली और मेहरमती से लोग शामिल होकर तिरंगे के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते दिखे।
इस प्रेरक आयोजन में मंडल मंत्री जगदीश प्रमुख, किसान नेता ज्ञानेंद्र चौधरी, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, महेंद्र, पिंटू तोमर, कृष्णपाल फुगाट, तेजबीर प्रधान, सुशील त्यागी, सुमित बाल्मीकि, तथा भाजपा नेता गौरव वशिष्ठ, नितिन शर्मा, लक्ष्मण प्रजापति सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रैली का समापन एकजुटता, उत्साह और राष्ट्रीय गर्व के प्रतीक के रूप में हुआ। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि आज भी युवा और समाज के सभी वर्ग देशभक्ति की लौ को जीवन में जगा कर तिरंगे के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट कर सकते हैं।
