मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित गाजियाबाद दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Administration Begins Preparations for Chief Minister Yogi Adityanath’s Proposed Visit to Ghaziabad. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित गाजियाबाद कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात संचालन, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सभी प्रशासनिक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा कार्यक्रम स्थल और वहां तक पहुंचने वाले निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश भी दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यातायात डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी आमजन तक समय रहते पहुंचाने को कहा, जिससे नागरिकों को अनावश्यक जाम और असुविधा का सामना न करना पड़े।

सुरक्षा, यातायात और मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता और पूरी तत्परता के साथ निर्वहन करें। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं को समय से पूरा करें, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त राज करन नय्यर, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, सभी अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment