सहारनपुर (शिखर समाचार)। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की पांच समस्याएं सामने आईं, जिनमें से दो का अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव ने तत्काल समाधान करा दिया। शेष तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इनमें खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए पथ प्रकाश प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा गया।
जनसुनवाई में दो शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
जनसुनवाई में वार्ड 07 बुड्ढी माई चौक निवासी उस्मान मलिक ने चौक के पास सीवर का ढक्कन बदलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अपर नगरायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर तत्काल सीवर का ढक्कन बदलवाते हुए समस्या का समाधान कराया। इसी तरह वार्ड 41 शारदा नगर निवासी राहुल भाटिया ने ईएसआई अस्पताल के निकट सफाई कराने की मांग रखी। इस पर अपर नगरायुक्त ने क्षेत्र के सफाई निरीक्षक और सफाई मित्र को मौके पर भेजकर तत्काल सफाई कराई और शिकायत का निस्तारण कराया।
खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के अधिकारियों को निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
वहीं, वार्ड 66 नदीम कॉलोनी निवासी मोहम्मद आसिफ ने कॉलोनी के पास खराब पड़ी एलईडी लाइट ठीक कराने की मांग की। इसके अलावा वार्ड 07 अंबेडकर चौक, जाटव नगर निवासी रवि प्रकाश ने चौक के पास खराब लाइटों को दुरुस्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इन शिकायतों पर पथ प्रकाश प्रभारी को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपर नगरायुक्त ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
