मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: लोनी में 54 जोड़ों की बजी शहनाई, विधायक और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Chief Minister’s Mass Marriage Scheme: Wedding Celebrations for 54 Couples in Loni; MLA and Officials Extend Their Blessings — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकास खंड लोनी में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 54 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में विभिन्न वर्गों से आए जोड़ों में 37 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज, फेरों और जयमाला की रस्मों के साथ संपन्न हुआ, वहीं 17 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाकर उन्हें नए जीवन की शुरुआत कराई गई।

लोनी में 54 जोड़ों का सामूहिक विवाह, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दिया आशीर्वाद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लोनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान समाज के सभी वर्गों का समावेश देखने को मिला, जिसमें अनुसूचित जाति के 18, अन्य पिछड़ा वर्ग के 7, सामान्य वर्ग के 12 और अल्पसंख्यक वर्ग के 17 जोड़े शामिल हुए।

नवदंपत्तियों को 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री, कन्या के खाते में 64 हजार रुपये

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

योजना के नियमों के तहत प्रत्येक विवाहित जोड़े को गृहस्थी की शुरुआत के लिए 21,000 रुपये मूल्य की उपहार सामग्री भेंट की गई, जिसमें वर-वधू के वस्त्र, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट और दीवार घड़ी जैसी वस्तुएं शामिल रहीं। इसके अलावा कन्या के बेहतर भविष्य और आर्थिक सहायता के रूप में उसके बैंक खाते में 64,000 रुपये की धनराशि सीधे स्थानांतरित की जा रही है।

समाज कल्याण विभाग और ब्लॉक प्रशासन के अधिकारियों ने कराया कार्यक्रम का संचालन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/privacy-policy/

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी और खंड विकास अधिकारी (लोनी) विन्नी यादव सहित समाज कल्याण विभाग व ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर कार्यक्रम का सफल संचालन कराया और नवदंपत्तियों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a comment