कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका ने घाटों और पार्किंग व्यवस्था का लिया जायजा

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Preparations for Kumbh 2027 Gain Momentum; Mela Officer Sonika Reviews Ghats and Parking Arrangements — IMAGE CREDIT TO... सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए मेला प्रशासन ने अवस्थापना विकास कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को पंतद्वीप, कांगड़ा घाट और मालवीय द्वीप क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों, पैदल मार्गों, पार्किंग, विक्रय क्षेत्र, शौचालयों, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य कुंभ शुरू होने से पहले पूरे किए जाएं।

कुंभ-2027 की तैयारियों का जायजा, निर्माण कार्य समय से पूरे करने के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान सोनिका ने उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड की परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण सामग्री, पत्थर की टाइलों, फिनिशिंग और निर्धारित गुणवत्ता मानकों की जांच पर जोर देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कमियां मिलने पर तत्काल सुधार कराया जाए और निर्माण की गुणवत्ता के साथ समयसीमा का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था जरूरी है। घाटों पर रेलिंग, जंजीर और अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के साथ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। गंगा तटों तक पहुंचने वाले मार्ग खुले और व्यवस्थित रहें, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

घाटों की सुरक्षा, मरम्मत और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने कांगड़ा घाट और मालवीय द्वीप क्षेत्र में पुराने घाटों, पुलों और मार्गों के रखरखाव के निर्देश भी दिए। गंग नहर की प्रस्तावित बंदी के दौरान सामान्यतः पानी में डूबे रहने वाले घाटों और पुलों के हिस्सों की मरम्मत एवं रंगाई कराने को कहा। तटवर्ती भवनों और आश्रमों में भी निर्धारित योजना के अनुरूप रंग-रोगन कराने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण में नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह और यूपीडीसीसी के परियोजना प्रबंधक आशीष भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment