हरिद्वार में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज, 48,320 परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए 126 केंद्र

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Board Exam Preparations Intensify in Haridwar; 126 Examination Centers Set Up for 48,320 Candidates — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें जनपद के 48,320 छात्र-छात्राओं के लिए कुल 126 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाने की जानकारी दी गई। इनमें 17 एकल और 109 मिश्रित परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

हरिद्वार में 48,320 परीक्षार्थियों के लिए बनेंगे 126 परीक्षा केंद्र

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में 25,239 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें संस्थागत श्रेणी के 12,485 बालक और 11,952 बालिकाएं तथा व्यक्तिगत श्रेणी के 550 बालक और 252 बालिकाएं हैं। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 23,081 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें संस्थागत श्रेणी के 11,218 बालक और 10,406 बालिकाएं तथा व्यक्तिगत श्रेणी के 937 बालक और 520 बालिकाएं परीक्षा देंगे।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं समय से पूरी करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। बिजली, पेयजल, शौचालय और परीक्षार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाए, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। परीक्षा की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर विनोद कुमार, रुड़की की आकांक्षा राठौर, खानपुर के शानै करीम सिद्दीकी, प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा, नीलम कटियार, प्रशासनिक अधिकारी रश्मि गुप्ता तथा वर्चुअल माध्यम से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला और उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment