जनगणना की तैयारी: जिलाधिकारी ने एसएसवी इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Census Preparations: District Magistrate Reviews Ongoing Training at SSV Inter College, Issues Strict Instructions to Officials — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। आगामी जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी कविता मीना ने एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जनगणना कर्मियों, प्रगणकों और सुपरवाइजरों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण, कर्मियों से लिया फीडबैक

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रगणकों से जनगणना फॉर्म भरने की बारीकियों, मोबाइल ऐप के व्यावहारिक उपयोग और डेटा प्रविष्टि से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा है, इसलिए इसे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ पूरा किया जाए।

घर-घर जाकर जुटाएं सटीक जानकारी, आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि फील्ड में कार्य के दौरान घर-घर जाकर सटीक जानकारी जुटाई जाए ताकि कोई भी परिवार इस प्रक्रिया से छूटने न पाए। उन्होंने एकत्र किए गए आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रगणकों को प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लेने की हिदायत दी, जिससे धरातल पर काम करते समय किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

Share This Article
Leave a comment