हापुड़ (शिखर समाचार)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर, आबकारी अधिनियम और अन्य जघन्य मामलों से जुड़े वादों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।
मिशन शक्ति और मिशन कन्विक्शन के तहत सजा की दर बढ़ाने पर जोर
जिलाधिकारी ने ‘मिशन शक्ति’ और ‘मिशन कन्विक्शन’ के तहत चिन्हित मुकदमों में सजा की दर बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए अभियोजन अधिकारियों को पूरी सख्ती से काम करने के निर्देश दिए।
लंबित वादों में गवाहों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
उन्होंने न्यायालयों में लंबित वादों में गवाहों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने और गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की गई संपत्तियों की समीक्षा कर कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा।
अपराधियों को सजा दिलाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों को सजा दिलाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित अभियोजन विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
