हरिद्वार (शिखर समाचार)। नवरात्र पर्व और चारधाम यात्रा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने भूपतवाला क्षेत्र में होटलों और रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सप्तऋषि चुंगी के पास स्थित होटल शांति हेरिटेज की रसोई में एक्सपायरी तिथि के बाद का दूध और ब्रेड भोजन तैयार करने में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। इसके अलावा आवश्यक लेबल संबंधी जानकारियों के बिना रखे गए करीब 120 किलोग्राम आटे को सीज कर दिया गया। एक्सपायरी दूध और ब्रेड के लगभग 20 पैकेट मौके पर ही नष्ट कराए गए।
होटल की रसोई में एक्सपायरी दूध-ब्रेड मिले, 120 किलो आटा सीज
खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महिमानंद जोशी के नेतृत्व में 16 अक्टूबर को यह अभियान चलाया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने होटल का निरीक्षण किया। होटल का संचालन परफेक्ट स्टेज होटल्स एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान आटे के 10-10 किलोग्राम के 12 सीलबंद कट्टे मिले। इन पर पैकिंग तिथि, समाप्ति तिथि, अधिकतम खुदरा मूल्य, खेप संख्या सहित आवश्यक जानकारियां अंकित नहीं थीं। आटे का विधिक नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया अपनाई गई और शेष आटा सीज कर होटल प्रबंधन की अभिरक्षा में रखवाया गया।
होटल प्रबंधन पर कार्रवाई प्रस्तावित, दस्तावेज जमा कराने के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
विभाग ने एक्सपायरी खाद्य सामग्री के इस्तेमाल और लेबल संबंधी नियमों के उल्लंघन के मामले में होटल के रसोइये तथा नामित प्रतिनिधि या निदेशक के विरुद्ध संबंधित कानून के तहत चालान की कार्रवाई प्रस्तावित की है। विभाग के अनुसार, संबंधित प्रावधानों में अधिकतम तीन लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
निरीक्षण के दौरान होटल प्रबंधन पेयजल और खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट, कीट नियंत्रण अभिलेख, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, खरीद बिल, कंपनी के दस्तावेज और लीज संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रबंधन को ये दस्तावेज एक सप्ताह के भीतर विभागीय कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा
