गौतमबुद्धनगर: विशेष पुनरीक्षण और मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर बैठक आयोजित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Gautam Buddh Nagar: Meeting Held Regarding Special Revision and Voter Registration Campaign IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा और मतदाता पंजीकरण अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे मतदाता पंजीकरण के विशेष कैंप

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

———विशेष अभियान और तिथियां

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों और प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए 17 अक्टूबर तथा 24 अक्टूबर 2026 को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जहां फॉर्म-6 और अन्य आवश्यक प्रपत्रों के साथ मतदाताओं को पंजीकरण प्रक्रिया में सहायता मिलेगी।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

4 जनवरी 2027 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

———– प्रशासन और राजनीतिक दलों से समन्वय की अपील

जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। इसके लिए आरडब्ल्यूए और एओए सोसाइटियों के अध्यक्षों का सहयोग लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह सहित भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और सीपीआई (एम) के प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment