मोदीनगर (शिखर समाचार)। डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी तनुज सैंगर ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा करने के साथ ही मोदीनगर क्षेत्र की एक गंभीर जनसमस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया।
हापुड़ रोड से हनुमानपुरी तक सड़क चौड़ीकरण की मांग
तनुज सैंगर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मोदीनगर के हापुड़ रोड रेलवे क्रॉसिंग से हनुमानपुरी तक जाने वाले मुख्य मार्ग की जर्जर हालत, उसके चौड़ीकरण और सड़क किनारे बने खुले नालों को ढकने की पुरजोर मांग की। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर भारी आवागमन के कारण विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को हमेशा खतरा बना रहता है।
मुख्यमंत्री ने जांच कर शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से इसकी जांच कराकर शीघ्र उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही बैठक में विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया और उच्च शिक्षा के विकास को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई।
