एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर हरिद्वार यातायात पुलिस को मिले तीन सहायता बूथ, आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
On the initiative of SSP Navneet Singh, Haridwar traffic police received three assistance booths, equipped with modern facilities. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवास फाउंडेशन, मानसरोवर, जयपुर ने हरिद्वार यातायात पुलिस को तीन सहायता बूथ उपलब्ध कराए हैं। एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर जनसहयोग से मिली इस सुविधा के तहत पंतद्वीप पार्किंग, आनंद वन समाधि और प्रेमनगर आश्रम चौक पर बूथ स्थापित किए जाएंगे। इनका उद्घाटन यातायात पुलिस अधीक्षक ने किया।

यातायात पुलिसकर्मियों के लिए स्थापित किए गए सहायता बूथ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सहायता बूथों में वातानुकूलन यंत्र, पानी का डिस्पेंसर, पानी ठंडा करने की मशीन, मेज, कुर्सियां, पंखा और कूड़ेदान जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान राहत मिलेगी और वे अधिक सुविधाजनक वातावरण में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी मिलेगी राहत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

यातायात पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, प्रमुख मार्गों और चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच लंबे समय तक ड्यूटी करनी पड़ती है। ऐसे में सहायता बूथ उनके लिए उपयोगी साबित होंगे। इस पहल के तहत यातायात क्षेत्राधिकारी बिपेंद्र सिंह और यातायात निरीक्षक संदीप नेगी के पर्यवेक्षण में व्यवस्था को आगे बढ़ाया गया।

Share This Article
Leave a comment