दादरी में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए पालिका का सघन अभियान, सफाई मित्रों का भी हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Municipality Launches Intensive Drive to Curb Pollution in Dadri; Health Check-Ups Also Conducted for Sanitation Workers IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

दादरी (शिखर समाचार)। नगर पालिका परिषद दादरी ने शहर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सघन अभियान शुरू किया है। इसके तहत जीटी रोड, बाईपास और प्रमुख मार्गों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं, सड़कों के किनारे जमा धूल और सिल्ट हटाने का अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर पालिका के सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पालिका की टीमें विभिन्न वार्डों में जाकर निर्माणाधीन स्थलों पर हरी जाली लगाने और निर्माण सामग्री व मलबे का परिवहन करने वाले वाहनों को तिरपाल से ढककर ले जाने के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देकर उनका पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

प्रदूषण रोकने को सड़कों पर पानी का छिड़काव

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

खुले में कचरा जलाने पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए दिन-रात निगरानी टीमें तैनात की गई हैं। घर-घर कचरा संग्रह करने वाले वाहनों और प्रचार माध्यमों के जरिए नागरिकों को कचरे का पृथक्करण करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों, व्यापार मंडलों और निर्माण कार्यों में जुटी संस्थाओं से शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की है।

सफाई मित्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

वहीं, नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने सफाई मित्रों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गईं। सफाई मित्रों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। साथ ही उन्हें कार्य के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों, जैसे दस्ताने, मास्क और सुरक्षा किट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। नगर पालिका का यह अभियान प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment