हापुड़ (शिखर समाचार)। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड हापुड़ के ग्राम नवादा में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में मियावाकी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा सांसद अरुण चन्द्र प्रकाश गोविल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाध्यक्ष कविता माधरे तथा हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक वृक्षारोपण पर जोर
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण की नींव रखने का संकल्प है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर अंकुर जैन, अंकित अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
