टप्पल में यीडा का बड़ा बुलडोजर एक्शन, 30 हेक्टेयर जमीन से हटाया अवैध कब्जा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major Bulldozer Action by YEIDA in Tappal, Illegal Encroachments Removed from 30 Hectares of Land IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

——-करोड़ों रुपये की जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त, अवैध निर्माण और कब्जे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का ऐलान

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाकर करीब 30 हेक्टेयर यानी तीन लाख वर्गमीटर भूमि को कब्जे से मुक्त कराया। प्राधिकरण के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करोड़ों रुपये है। कार्रवाई मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार एवं शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में की गई।

संयुक्त टीम ने चलाया व्यापक अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/terms-and-conditions/

अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन, प्राधिकरण के भूलेख और परियोजना विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई की। पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को पूरा कराया गया। इस दौरान विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, शिव अवतार सिंह, उप जिलाधिकारी हरी प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी अभिषेक शाही, उप जिलाधिकारी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी और तहसीलदार मनोज कुमार सिंह सहित प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जे पर सख्ती

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, अवैध निर्माण या अनधिकृत विकास स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण के अनुसार नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि प्राधिकरण की भूमि पर अनधिकृत कब्जे और निर्माण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment