जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादें, दिव्यांग महिला को अंत्योदय-आयुष्मान कार्ड और आवास का आश्वासन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The District Magistrate heard grievances during the public hearing and assured a differently-abled woman of an Antyodaya-Ayushman card and housing. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए और शीघ्र समाधान की मांग की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अवैध कब्जे से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं तक की शिकायतें

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जनसुनवाई में भूमि एवं संपत्ति पर अवैध कब्जे, राजस्व विवाद, भूमि संबंधी धोखाधड़ी और अतिक्रमण सहित सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें और मांगें सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के पात्र लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए। यदि कोई व्यक्ति किसी एक योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करता है तो अधिकारी उसकी अन्य योजनाओं के लिए पात्रता भी जांचें। पात्र पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को अन्य योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाया जाए।

दिव्यांग महिला को अंत्योदय और आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/privacy-policy/

जनसुनवाई के दौरान कालका गढ़ी निवासी दिव्यांग महिला विमला चौहान ने परिवार के भरण-पोषण और आवास की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने उनकी दिव्यांग पेंशन के बारे में जानकारी ली। पेंशन मिलने की जानकारी के बाद उन्होंने अधिकारियों को विमला चौहान का अंत्योदय कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा पात्रता के अनुसार आवास की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान एडीएम भूमि अध्याप्ति, एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, एडीएम न्यायिक, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment