हापुड़ (शिखर समाचार)। शहर के बहुप्रतीक्षित अग्रवाल महासभा चुनाव का परिणाम घोषित होते ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई। कड़े मुकाबले में चौकड़ायत गुट के अतुल चौकड़ायत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अग्रबंधु सेवा गुट के ललित कुमार अग्रवाल को 734 मतों के अंतर से पराजित कर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी दिग्विजय सिंह ने सभी पदों के परिणाम घोषित किए। परिणाम सामने आते ही दीवान इंटर कॉलेज परिसर और आसपास समर्थकों में उत्साह छा गया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच देर रात तक जीत का जश्न मनाया गया और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
अन्य प्रमुख पदों पर भी मुकाबला रोचक रहा
अन्य प्रमुख पदों पर भी मुकाबला रोचक रहा। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर राजेंद्र गुप्ता ने 1358 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि कनिष्ठ उपप्रधान पद पर नवीन गर्ग विजयी रहे। मंत्री पद पर विमेश गोयल ने 296 मतों से जीत हासिल की। वरिष्ठ उपमंत्री पद पर हिमांशु गोयल, कनिष्ठ उपमंत्री पद पर अमित गोयल सिम्पल, कोषाध्यक्ष पद पर शरद अग्रवाल राम, उपकोषाध्यक्ष पद पर अनुज गर्ग, लेखा निरीक्षक पद पर आशीष विजय गुप्ता और उप लेखा निरीक्षक पद पर अरुण जिंदल निर्वाचित घोषित किए गए। कुल 10 प्रमुख पदों में चौकड़ायत गुट के छह प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि चार पद दूसरे गुट के खाते में गए।
कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए 42 उम्मीदवार मैदान में
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए 42 उम्मीदवार मैदान में थे। राघव अग्रवाल ने 2497 मत प्राप्त कर सर्वाधिक मत हासिल किए। इसके अलावा अभिषेक गर्ग को 2474, गोपाल जिंदल को 2100, मुदित बंसल को 2068 और डा. आशीष अग्रवाल को 1938 मत मिले। अन्य निर्वाचित सदस्यों में दीपक बंसल, आशीष मित्तल, हर्षित अग्रवाल, आयुष गर्ग, मोहित अग्रवाल, शुभम सिंघल, मुदित गोयल, सौरभ गोयल, मोतीराम, विवेक गोयल, रक्षक गुप्ता, जतिन गोयल, अंकुर जिंदल, गौरव गर्ग, दीपक अग्रवाल और दीपक सिंघल शामिल हैं।
जीत के बाद अतुल चौकड़ायत ने कहा कि यह उनकी नहीं, बल्कि पूरे अग्रवाल समाज के विश्वास और एकता की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि चुनाव समाप्त हो चुका है और अब समाज को साथ लेकर विकास, सेवा तथा सामाजिक एकजुटता के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रत्याशियों और प्रतिद्वंद्वियों का सम्मान करते हुए सहयोग की अपील की।
