23 सितंबर के घेराव को लेकर किसानों ने कसी कमर, 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट और समान मुआवजे की मांग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Farmers Gear Up for the September 23 Protest, Demand 10% Population Plots and Equal Compensation IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

रबूपुरा (शिखर समाचार)। भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) ने 23 सितंबर को प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम को लेकर किसानों की लामबंदी शुरू कर दी है। रविवार को गांव रौनीजा में संगठन की बैठक आयोजित कर किसानों को आंदोलन की मांगों की जानकारी दी गई और बड़ी संख्या में घेराव कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई। बैठक में भूमि अधिग्रहण और किसानों को मिलने वाले मुआवजे समेत स्थानीय युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

23 सितंबर के आंदोलन में उठेंगी किसानों की प्रमुख मांगें

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि 23 सितंबर के आंदोलन में किसानों की प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इनमें 10 प्रतिशत आबादी के प्लॉट दिए जाने, भूमि अधिग्रहण कानून-2013 को पूर्ण रूप से लागू करने, सर्किल रेट में संशोधन, समान मुआवजा नीति लागू करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

अमन ठाकुर ने कहा कि इन मांगों को लेकर किसानों को एकजुट होकर घेराव कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। बैठक में मौजूद किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी गांव-गांव बैठक कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

गांव-गांव बैठक कर किसानों को दी जाएगी कार्यक्रम की जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’

बैठक में हरी प्रताप सिंह छोकर, रघुराज सिंह, अशोक प्रधान, मुकेश कुमार गौड़, निरंजन गौड़, प्रमोद भाटी, विपिन सचदेवा, हरदेव मुकेश, कृष्ण गोस्वामी, राजू, विनोद, सुभाष, पवन भाटी, रमन शर्मा और सचिन समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment