डॉ. के.एन. मोदी फाउंडेशन में फ्रेशर्स पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Cultural Performances Enthrall at Freshers’ Party at Dr. K.N. Modi Foundation IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

—–नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता और रैंप वॉक से दिखाई प्रतिभा

मोदीनगर (शिखर समाचार)। नगर के डॉ. के.एन. मोदी फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में शनिवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंगारंग कार्यक्रमों के चलते पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

विभिन्न संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रमों से सजा फ्रेशर्स पार्टी समारोह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

डॉ. के.एन. मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में ‘ग्लिट्ज एंड ग्लैम’, सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट में ‘रेट्रो फिएस्टा’, डॉ. के.एन. मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में ‘अभ्युदय’ तथा गिन्नी देवी मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में ‘आरम्भ’ नाम से फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता, रैंप वॉक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का चुनाव रहा मुख्य आकर्षण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का चुनाव रहा। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा और मंच पर प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। विजेताओं के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों में फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक प्रो. दीपांकर शर्मा और संबंधित संस्थानों के निदेशक मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

फाउंडेशन के रजिस्ट्रार यू.एन. मिश्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा के साथ अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास को सफलता का आधार बताया। फाउंडेशन के चेयरमैन प्रो. डॉ. डी.के. मोदी ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को एक-दूसरे से परिचित होने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

Share This Article
Leave a comment