संपूर्ण समाधान दिवस में 170 शिकायतें पहुंचीं, सात का मौके पर निस्तारण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
170 Complaints Received on Sampoorna Samadhan Diwas, Seven Resolved on the Spot IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 170 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सात शिकायतों का संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

दादरी तहसील में सबसे अधिक 128 शिकायतें, सात का मौके पर निस्तारण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

दादरी तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां सर्वाधिक 128 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सात का मौके पर ही समाधान कराया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी दादरी अभिनेंद्र सिंह, प्रभारी जिला विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नेहा सिंह, तहसीलदार दादरी कृष्ण कुमार कौशिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सदर में 4 और जेवर में 38 शिकायतें हुईं दर्ज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसी क्रम में सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां चार शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं, जेवर तहसील में उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 38 शिकायतें दर्ज की गईं।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता को कार्रवाई से अवगत कराने पर भी जोर दिया गया।

Share This Article
Leave a comment