सामुदायिक केंद्रों का होगा कायाकल्प, शादी समारोह के लिए मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Community Centers to Get a Makeover, Better Facilities to Be Available for Wedding Ceremonies IMAGE CREDIT TO नगर निगम

——–28 सामुदायिक केंद्रों का निरीक्षण कर नगर आयुक्त ने दिए मरम्मत, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद नगर निगम ने शहर के सामुदायिक केंद्रों को सुंदर, व्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अधिकारियों के साथ पांचों जोन में स्थित 28 सामुदायिक केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सामुदायिक केंद्रों में आवश्यकतानुसार मरम्मत, प्रकाश, पेयजल और शौचालय की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सामुदायिक भवनों में देखरेख के लिए कर्मचारी की व्यवस्था करने को भी कहा।

मुख्य प्रवेश द्वार को बनाया जाएगा आकर्षक

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान मेन श्याम पार्क, लाजपत नगर रामलीला मैदान के पास, पुराना विजयनगर, संजय नगर ई ब्लॉक, गुलधर, इस्लाम नगर और सूर्य नगर ए ब्लॉक सहित अन्य सामुदायिक केंद्रों की स्थिति देखी गई। नगर आयुक्त ने भवनों के मुख्य प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने, प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने, शौचालयों को दुरुस्त करने तथा खुले स्थानों में आवश्यकता के अनुसार इंटरलॉकिंग टाइल लगाने और रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए।

करीब 10 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि अभिभावकों को बहन-बेटियों की शादी और अन्य समारोह के आयोजन को लेकर चिंता रहती है। नगर निगम का प्रयास है कि शहर में ऐसे सुंदर और व्यवस्थित सामुदायिक केंद्र उपलब्ध हों, जहां हर वर्ग के लोग अपने पारिवारिक आयोजन आसानी से कर सकें। जो सामुदायिक भवन अत्यधिक जर्जर हैं, उनके सुधार के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वार्ड संख्या 11, 65, 38, 49, 56 और 60 सहित अन्य क्षेत्रों में भी कार्य कराए जाएंगे।

पांचों जोन में होंगे विकास कार्य

नगर निगम के अनुसार वार्ड संख्या छह सिटी जोन और वार्ड संख्या सात विजयनगर जोन के सामुदायिक भवनों को नया स्वरूप देने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। कुल मिलाकर करीब 10 करोड़ रुपये से सामुदायिक भवनों के जीर्णोद्धार की योजना है। निर्माण, जलकल, प्रकाश और उद्यान विभाग की टीमें संयुक्त रूप से कार्य करेंगी। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी सहित संबंधित जोनल प्रभारी और अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment