बकरे को सांप ने डसा तो सीएचसी पहुंचा मालिक, डॉक्टरों से बोला- पहले इसका इलाज करो

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
When a Snake Bit the Goat, the Owner Rushed to the CHC and Told the Doctors: “Treat It First” IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। सांप के डसने से हालत बिगड़ी तो बकरे का मालिक उसे लेकर सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया। इतना ही नहीं, युवक बकरे को लेकर चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष तक पहुंच गया और चिकित्सकों से पहले उसके उपचार की गुहार लगाने लगा। युवक का कहना था कि बकरे को सांप ने डसा है, इसलिए उसे तुरंत विषरोधी टीका लगाया जाए। बकरे को लेकर अस्पताल पहुंचे युवक को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

पशु चिकित्सालय से सीएचसी पहुंचा युवक

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सलेक विहार निवासी उजेफा पुत्र यूनुस के अनुसार शुक्रवार को टपराना पार्किंग में उसके बकरे को सांप ने डस लिया। बकरे की हालत बिगड़ने पर वह उसे जिला पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचा। आरोप है कि वहां विषरोधी दवा उपलब्ध न होने की बात कहकर कर्मचारियों ने उसे शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। युवक को बताया गया कि सांप के डसने की वैक्सीन वहां मिल जाएगी।

इसके बाद उजेफा बकरे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया और चिकित्सा अधीक्षक डा. दीपक चौधरी से उपचार की गुहार लगाने लगा। चिकित्सकों ने उसे समझाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केवल मनुष्यों का उपचार किया जाता है और पशुओं का इलाज संभव नहीं है। उसे बकरे को दोबारा पशु चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी गई।

बकरे के इलाज की जिद पर अस्पताल में हंगामा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस पर युवक नाराज हो गया और उसने अस्पताल में हंगामा भी किया। बकरे के इलाज को लेकर युवक की जिद और उसे लेकर अस्पताल पहुंचने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Share This Article
Leave a comment