आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major Step Toward Securing the Future of Outsourced Employees; Uttar Pradesh Outsourcing Services Corporation Launched IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो का अनावरण करने के साथ वेबसाइट और पोर्टल का शुभारंभ किया। निगम के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभागार में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, प्रभारी जिला विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नेहा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे। सजीव प्रसारण के बाद विधायक तेजपाल नागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्थानीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की पहल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश सरकार ने उनके भविष्य को सुरक्षित, सशक्त और उज्ज्वल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से कर्मचारियों को उनके कौशल और कार्य के अनुरूप बेहतर मानदेय सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में की गई घोषणाएं उनके भविष्य को नई दिशा देने वाली हैं।

लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि के प्रमाण-पत्र वितरित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस अवसर पर विधायक ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से भेजी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निगम का गठन उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Share This Article
Leave a comment