एयर क्वालिटी इंडेक्स : सुधार के लिए नगर निगम खरीदेगा 12 मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीन

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Air Quality Index: Municipal Corporation to Purchase 12 Mechanized Road-Sweeping Machines to Improve Air Quality — IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम वायु गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है और वार्षिक प्लान भी तैयार किया गया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अधिकारियों से एयर क्वालिटी को लेकर तैयार हुए प्लान पर समीक्षा की। मौके पर निर्माण विभाग से मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. मिथिलेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनके द्वारा चल रही तैयारी के बारे में बताया गया।

गाजियाबाद के निवासियों को स्वच्छ शहर मिले साथ ही वायु गुणवत्ता में भी सुधार हो नगर निगम द्वारा तेजी से कार्य चल रहा है, जिसमें अधिकारी वार्षिक योजना बना चुके हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर की हवा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्लानिंग के क्रम में कार्य चल रहा है, जिसमें निर्माण तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष रूप से आगामी कार्य योजना बनाई गई है। सड़कों के सुधार के लिए स्थान का चयन किया जा चुका है। एयर क्वालिटी सुधार के क्रम में लगभग 191 किलोमीटर सड़क निर्माण आगामी वर्ष में किया जाएगा, मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनों को भी बढ़ाया जाएगा। एंटी स्मोक गन को भी आवश्यकता के साथ बढ़ाया जाएगा।

सीएंडडी वेस्ट कलेक्शन प्वाइंट को बढ़ाने के निर्देश टीम को दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के कार्य में गति लाने का कार्य चल रहा है। ट्रैफिक कंजेशन प्वाइंट पर भी अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट की क्षमता को भी बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे शहर से निकलने वाले कचरे का निस्तारण समय से और रफ्तार से किया जा सके।

25 मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनें होंगी संचालित

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एयर क्वालिटी सुधार के क्रम में वर्तमान में 13 मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीन कार्य कर रही हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 25 की जाएगी। 12 अन्य मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीन शहर के लिए खरीदी जा रही हैं। पांच आधुनिक एंटी स्मोक गन भी खरीदी जा रही हैं। एयर क्वालिटी सुधार के लिए सड़कों पर एंटी स्मोक गन की संख्या 15 से बढ़कर 20 हो जाएगी।

गाजियाबाद नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग मैन्युअल तथा मैकेनाइज्ड तरीके से सड़कों को धूल मुक्त बनाए रखने का कार्य भी रफ्तार से कर रहा है, जिसमें जन सहयोग भी मिल रहा है।

37 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि एयर क्वालिटी सुधार के लिए 163 किलोमीटर सड़क बनाने का टारगेट पूरा करने के क्रम में 37 किलोमीटर सड़क बनाई जा चुकी है, जिसमें 126 किलोमीटर सड़कें इस वर्ष बनाई जानी हैं। इसके अलावा 65 किलोमीटर अन्य मुख्य सड़कों के निर्माण हेतु डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है।

गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग वायु गुणवत्ता सुधार के क्रम में इस बार 191 किलोमीटर सड़कों को बनाने का लक्ष्य बना रहा है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा नब वेस्ट प्लांट भी लगाए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment