ऑपरेशन प्रहार : इंदिरापुरम पुलिस ने 1 गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Operation Prahar: Indirapuram Police Arrests One Ganja Smuggler IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 तस्कर को करीब 9 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। तस्कर दिल्ली से गांजा लाकर इंदिरापुरम क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशे के आदी लोगों को बेचता था। बरामदगी के आधार पर तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। तस्कर वर्तमान में शक्ति खंड-4 की झुग्गी-झोपड़ी में रहता है, जबकि उसका मूल निवास बिहार के जहानाबाद जनपद में है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 9.33 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

दिल्ली से लाकर क्षेत्र में करता था बिक्री

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के आनंद विहार क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति से गांजा खरीदकर लाता था। इसके बाद वह उसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इंदिरापुरम और आसपास के इलाकों में नशे के आदी लोगों को बेचता था।

वह इस अवैध कारोबार से होने वाली कमाई से अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा इसके आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समाज को नशे के जाल से बचाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment