मधुबन बापूधाम योजना: 350 आवासीय भूखण्डों की ई-लॉटरी 19 व 20 अगस्त को, तैयारियां पूरी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Madhuban Bapu Dham Scheme: E-Lottery for 350 Residential Plots on August 19 and 20, Preparations Completed IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के अंतर्गत 350 आवासीय भूखण्डों के आवंटन के लिए ई-लॉटरी का आयोजन 19 और 20 अगस्त को किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से जीडीए ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस योजना के लिए जनहित पोर्टल के माध्यम से 11 मई से 4 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के निस्तारण और भूखण्डों के आवंटन के लिए लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में ई-लॉटरी आयोजित की जाएगी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर गठित विशेष समिति की देखरेख में दोनों दिन प्रातः 11:30 बजे से लॉटरी की कार्यवाही शुरू होगी।

श्रेणीवार ई-लॉटरी का कार्यक्रम:

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

° 19 अगस्त 2026: श्रेणी ए, बी, सी एवं डी के आवेदकों की लॉटरी।

° 20 अगस्त 2026: श्रेणी एफ, जी, एच एवं आई के आवेदकों की लॉटरी।

ई-लॉटरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अपर सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसमें जिला प्रशासन, विद्युत विभाग, प्राधिकरण के मुख्य अभियंता, संबंधित जोन प्रभारी और मुख्य नगर नियोजक को सदस्य बनाया गया है।

आयोजन स्थल हिंदी भवन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साउंड सिस्टम, संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। जीडीए प्रशासन ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे लॉटरी से जुड़ी किसी भी जानकारी या परिणाम के लिए केवल प्राधिकरण के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। पूरी प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत होगी ताकि सभी पात्र आवेदकों को समान अवसर मिल सके।

Share This Article
Leave a comment