अवैध निर्माणों पर चला जीडीए का डंडा: मोरटा में प्रॉपर्टी सील, लोहियानगर में ध्वस्त किया अनाधिकृत निर्माण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
GDA Takes Action Against Illegal Constructions: Property Sealed in Morta, Unauthorized Construction Demolished in Lohianagar IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) उपाध्यक्ष के निर्देशों के अनुपालन में प्रवर्तन जोन-03 की टीम ने सोमवार को अवैध निर्माणों और अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान मोरटा में एक निर्माण को सील किया गया, वहीं लोहियानगर में अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने भारी विरोध जताया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान को पूरा कराया।

प्रवर्तन जोन-03 की टीम का नेतृत्व राजीव अग्रवाल और सहायक अभियंताओं ने किया। कार्रवाई के तहत मेरठ रोड स्थित मोरटा के भूखंड संख्या-2 (खसरा संख्या-1275) पर किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-28(1) के तहत सील बंद कर दिया गया।

लोहियानगर में बुलडोजर से ध्वस्तीकरण कार्रवाई

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इसके अलावा, संजीव गर्ग (पुत्र दिनेश चंद्र गर्ग) द्वारा बी-12, लोहियानगर में किए गए अवैध निर्माण पर प्राधिकरण के बुलडोजर ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान को पूरा कराया गया।

अवैध निर्माण पर जारी रहेगा अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्राधिकरण अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्य रोको आदेश जारी होने के बावजूद कोई भी निर्माणकर्ता कार्य जारी रखता है, तो उसके खिलाफ धारा-27 व 28 के तहत सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन जोन-03 के सहायक व अवर अभियंता, समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ यह सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान आगामी महीनों में भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment