50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दरोगा घायल

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
₹50,000 Rewarded History-Sheeter Killed in Police Encounter, Sub-Inspector Injured | IMAGE CREDIT TO पुलिस

शामली (शिखर समाचार)। शामली पुलिस ने शुक्रवार तड़के थाना आदर्शमंडी और थाना कांधला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर महताब उर्फ बैचेन को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान थाना आदर्शमंडी के उपनिरीक्षक दीपचंद भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लूट की वारदात के बाद पुलिस ने घेरा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के ग्राम जलालपुर कट, मुजफ्फरनगर हाईवे के पास दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार लोगों से मोबाइल फोन, नकदी और चाबी लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना आदर्शमंडी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

मुठभेड़ में ढेर हुआ इनामी बदमाश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

तलाश के दौरान थाना कांधला क्षेत्र की खन्द्रावली पुलिया के पास ट्यूबवेल के निकट चेकिंग के दौरान पुलिस का बदमाशों से सामना हो गया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में महताब उर्फ बैचेन गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे और खेतों का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल महताब को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हथियार बरामद, फरार आरोपी की तलाश जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

मौके से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा मोटरसाइकिल, 9 एमएम पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, आठ खोखा कारतूस, एक कार्बाइन तथा सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महताब उर्फ बैचेन निवासी मोहल्ला आलकला, थाना कैराना पर शामली, सहारनपुर और हरियाणा के पानीपत में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी समेत 47 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment