नगीना/बिजनौर (शिखर समाचार)। हरियाणा के भिवानी जिले में दर्ज 15 लाख रुपये की कथित साइबर ठगी के मामले में हरियाणा पुलिस ने बिजनौर के नगीना कस्बे से पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। घटना के बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं।
हरियाणा पुलिस ने नगीना में की कार्रवाई
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
जानकारी के अनुसार, भिवानी साइबर क्राइम थाना की टीम एसआई कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में नगीना पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने नगर निवासी मोहम्मद कैफ अहमद पुत्र लईक अहमद, मोहम्मद शाकिर पुत्र मोहम्मद खालिद, मोहम्मद असद पुत्र नसीम अहमद, मोहम्मद जिबरान पुत्र केशर अली तथा अकदस पुत्र नसीम अहमद को उनके घरों से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
मिनी बैंक शाखा संचालन से भी जुड़े थे युवक
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
पुलिस के अनुसार पूछताछ के लिए ले जाए गए युवक एक निजी बैंक की मिनी शाखा का संचालन भी करते थे। बताया जा रहा है कि इसकी मुख्य शाखा नजीबाबाद में है। पुलिस कार्रवाई के दौरान संबंधित कार्यालय शुक्रवार को बंद मिला।
जांच जारी, गिरफ्तारी की नहीं हुई पुष्टि
नगीना थाना प्रभारी विकास जादौन ने बताया कि मामला हरियाणा में दर्ज साइबर अपराध से जुड़ा है। उन्होंने पुष्टि की कि भिवानी साइबर क्राइम थाना की पुलिस पांचों युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी या दोष सिद्ध होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच जारी है और पुलिस पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
