बिजनौर (शिखर समाचार)
जिला कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर ट्रस्ट फंड में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी बिजनौर को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेनरिटा राजीव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर अपनी मांग उठाई।
पैदल मार्च कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हेनरिटा राजीव सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम देश के करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। उनके नाम पर एकत्रित धनराशि के उपयोग में यदि किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए।
पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की उठी मांग
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि आरोपों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए और जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।
ज्ञापन सौंपने वालों में आर.के. सिंह, हरिराज सिंह, गुरमुख सिंह, विक्रम सिंह, मीनू गोयल, मलखान सिंह, खालिद अंसारी, महेश कुमार, रामपाल सिंह, रतिराम सिंह, राम रतन सिंह, सुकेश कुमार, रामपाल सिंह, विकुल कुमार, अंकित कुमार, सुकंदी, नीरज, दीपक कुमार, काजी आतिफ, हिमांशु कुमार, जितेंद्र सिंह सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
