बृजघाट गंगा तट पर योग और गंगा स्वच्छता का संदेश, 250 लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
At the Brijghat Ganga riverbank, a message of yoga and Ganga cleanliness was given, and 250 people took a pledge for its conservation. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से गढ़मुक्तेश्वर रेंज अंतर्गत बृजघाट गंगा तट पर भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 38 यूपी बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर ने संयुक्त रूप से सहभागिता कर योग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

गंगा तट पर योगाभ्यास का आयोजन

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कार्यक्रम में ब्रिगेडियर अजीत सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी गौतम सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी करन सिंह, नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी, जिला गंगा समिति के नामित सदस्य भारत भूषण गर्ग सहित एनसीसी कैडेटों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने ‘नमामि गंगे’ अंकित सफेद टी-शर्ट और टोपी पहनकर प्राणायाम, ध्यान तथा विभिन्न योगासनों का सामूहिक अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, हंसिका, तनिश चौधरी और नितिन ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।

गंगा स्वच्छता की ली शपथ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

योगाभ्यास के उपरांत पर्यावरणविद् भारत भूषण गर्ग ने उपस्थित लोगों को मां गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने की शपथ दिलाई। लगभग 250 योग साधकों ने गंगा में कूड़ा-कचरा न डालने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा गंगा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि योग व्यक्ति को निरोग रखने के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, वहीं गंगा की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को ‘योग से निरोग, स्वस्थ भारत और स्वच्छ गंगा’ का संदेश दिया गया। योग, पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a comment