गौ संरक्षण केवल धार्मिक नहीं, राष्ट्र और संस्कृति के अस्तित्व का प्रश्न : अविमुक्तेश्वरानंद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Cow protection is not just a religious issue, but a matter of the existence of the nation and its culture: Avimukteshwaranand. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में संचालित गौ रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा रविवार को बुढ़ाना पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य गौ संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना तथा इस विषय पर समाज और सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।

गौ संरक्षण को लेकर दिया गया संदेश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र के अस्तित्व से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश भर में लोगों को गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सरकार से गौ संरक्षण के लिए कठोर और प्रभावी कानून बनाए जाने की मांग दोहराई।

समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

कार्यक्रम के निवेदक समाजवादी पार्टी नेता डॉ. सत्येंद्र पाल ने कहा कि शंकराचार्य का आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा के माध्यम से गौ संरक्षण और गौ सम्मान का संदेश पूरे देश में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी और गौवंश के संरक्षण को बल मिलेगा।

इस अवसर पर आदेश त्यागी, दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment