मांट विधायक की सुरक्षा में लगी पुलिस गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, दरोगा की मौत

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
A dumper truck collided with a police vehicle assigned to the security detail of the Mant MLA, resulting in the death of a police sub-inspector (station officer). IMAGE CREDIT TO पुलिस

जेवर (शिखर समाचार)
मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी के जेवर हवाई अड्डे के लिए जाते समय उनकी सुरक्षा में लगी पुलिस की गाड़ी यमुना एक्सप्रेस वे के हवाई अड्डा इंटरचेंज पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। रोंग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक दरोगा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य को बेहतर उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

रविवार को विधायक राजेश चौधरी लखनऊ जाने के लिए जेवर हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे। उनका काफिला यमुना एक्सप्रेस वे से हवाई अड्डा इंटरचेंज के रास्ते आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने विधायक की सुरक्षा में चल रही पुलिस की बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। वाहन में सवार तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद यमुना एक्सप्रेस वे के सुरक्षा कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को जेवर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल दरोगा राजेंद्र सिंह यादव की मृत्यु हो गई। जबकि अन्य दो घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक निजी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

डंपर चालक हिरासत में, जांच शुरू

डंपर चालक हिरासत में, जांच शुरू

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक से पूछताछ की जा रही है कि वह गलत दिशा में वाहन लेकर कैसे पहुंचा।

अस्पताल में घायलों का इलाज, अधिकारी मौके पर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक राजेश चौधरी भी चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों ने मृतक दरोगा के परिजनों को सूचना दे दी है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।`

Share This Article
Leave a comment