गाजियाबाद (शिखर समाचार)। डीएम रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तीनों तहसीलों में कुल 192 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मौके पर 13 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
तीनों तहसीलों में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
एडीएम एफ/आर अंजनी कुमार सिंह एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल की संयुक्त अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 41 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सदर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
मोदीनगर तहसील में 98 शिकायतें हुईं प्राप्त
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/
एसडीएम मोदीनगर अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक 98 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर 1 शिकायत का निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सदर तहसील में 8 शिकायतों का हुआ समाधान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/
एडीएम एल/ए अवनीश सिंह एवं एसडीएम अरुण दीक्षित की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर 8 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
