नगर निगम मुख्यालय पर हुई पार्किंग प्रबंध समिति की बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A meeting of the Parking Management Committee was held at the Municipal Corporation headquarters. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)
नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में पार्किंग प्रबंध समिति की पहली बैठक हुई, जिसमें शहर में चल रही अवैध पार्किंग तथा पार्किंग की आड़ में मनचाहे शुल्क वसूलने को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा शहर को जाम मुक्त बनाने और पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए भी योजना बनाई गई।

अवैध पार्किंग और शुल्क वसूली पर सख्ती

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/

बैठक में उपस्थित एडीएम सिटी विकास कश्यप, नगर निगम के प्रभारी पार्किंग डॉक्टर अनुज, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह, पुलिस विभाग से ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशीष, पार्षद पवन गौतम, समस्त जोन के जोनल प्रभारी व यातायात समिति के सदस्य पार्किंग हेतु स्थान का चयन करेंगे।

सार्वजनिक स्थानों पर जहां अव्यवस्थित रूप से गाड़ियां पार्क होती हैं और लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है, ऐसे कई स्थानों से अवैध पार्किंग शुल्क वसूलने की शिकायत भी प्राप्त होती है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए पार्किंग प्रबंध समिति द्वारा बैठक की गई।

पार्किंग स्थानों का चयन और व्यवस्था सुधार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/police-commissioner-inspects-mission-shakti/

समिति के सभी सदस्यों द्वारा शहर में छोटी-छोटी पार्किंग के लिए भी स्थान का चयन किया जाएगा, जिसकी सूची समिति के समक्ष रखी जाएगी और इसके आधार पर पार्किंग को व्यवस्थित किया जाएगा। अवैध रूप से वसूली करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में समिति द्वारा निर्धारित शुल्क ही पार्किंग हेतु वसूले जाएंगे निर्देश दिए गए हैं। गाजियाबाद नगर निगम वर्तमान में 16 स्थानों पर पार्किंग का संचालन कर रहा है। इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा भी पार्किंग का संचालन किया जा रहा है, जिनमें एकरूपता लाई जाएगी। शहर में संचालित होने वाली सभी पार्किंग का शुल्क एक ही होगा और शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए भी पार्किंग का व्यवस्थित होना लाभदायक सिद्ध होगा।

Share This Article
Leave a comment