रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है : मुकेश चंदेल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
"Blood donation is the best way to serve humanity: Mukesh Chandel." IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। 51 बार रक्तदान कर चुके स्थानीय निवासी मुकेश चंदेल ने कहा है कि रक्तदान के लिए किया गया एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नई आशा और नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक एवं नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

रक्तदान को बताया मानवता की सर्वोत्तम सेवा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

मीडिया से बातचीत करते हुए मुकेश चंदेल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। उनका मानना है कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी के सामने आ सकती है और ऐसे समय में रक्तदाता किसी के जीवन का सहारा बन सकता है।

51 बार रक्तदान कर बना चुके हैं मिसाल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

भाजपा नगर मंडल खतौली के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता मुकेश चंदेल ने बताया कि वह अब तक 51 बार रक्तदान कर चुके हैं। सार्वजनिक रूप से आयोजित रक्तदान शिविरों के अलावा उन्होंने अपने परिचितों, रिश्तेदारों और अन्य जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी कई बार रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी को रक्त की आवश्यकता होती है, वह यथासंभव मदद के लिए आगे आते हैं।

1983 से जारी है रक्तदान की सेवा यात्रा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/deliberations-held-during-bhakiyu-tikait/

61 वर्षीय मुकेश चंदेल ने बताया कि उनकी रक्तदान सेवा यात्रा वर्ष 1983 में शुरू हुई थी, जो आज भी निरंतर जारी है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने और समाजहित में आगे आने की अपील करते हुए कहा कि नियमित रक्तदान न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

Share This Article
Leave a comment