गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना लोनी पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के ईनामी गौरव नागर को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में गौरव के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इसके कब्जे से एक स्विफ्ट कार, 1 पिस्टल, 2 जिंदा व 2 खोखा कारतूस बरामद किए। गौरव ओमकार के अपहरण के मामले में फरार चल रहा था और इसके ऊपर ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार इसकों गिरफ्तार करने के लिए इसके संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही थी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना लोनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गनौली के ओमकार सिंह के अपहण का ईनामी अभियुक्त बंथला से चिरोड़ी की तरफ आ रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम बंथला चिरोड़ी मार्ग पर नहर के पास
सूचना पर पुलिस टीम बंथला चिरोड़ी मार्ग पर नहर के पास चेकिंग करने लगी तभी एक सफेद स्विफ्ट कार बंथला की तरफ से चिरोड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया तो नहीं रुकी। पुलिस टीम ने पीछा किया गया तो गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई और कार चालक कार से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करके भागने लगा।
पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/
पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ओमकार पुत्र राममेहर निवासी ग्राम गनौली, थाना लोनी, गाजियाबाद का अपहरण कर हत्या कर शव रोहटा मेरठ रोड पर गंगानगर में फेंक दिया था, जिसके संबंध में थाना लोनी पर मुकदमा पंजीकृत है।
