पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक बदमाश को लगी गोली; दो गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Interstate vehicle theft gang busted in a police encounter; one suspect shot, two arrested — IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)।

थाना बाबूगढ़ पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें, तमंचे और नकदी बरामद की है।

वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के अनुसार पुलिस बनखंडा नहर पटरी पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

चोरी की बाइकें, नकदी और तमंचे बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबूगढ़ निवासी देवेश उर्फ कुक्की और शगुन के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चार चोरी की बाइकें, 4,200 रुपये नकद और अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं।

कई राज्यों में फैला था गिरोह का नेटवर्क

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में चोरी एवं लूट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं। बरामद मोटरसाइकिलें सिम्भावली, बीबीनगर, करावल नगर (दिल्ली) और लक्सर (हरिद्वार) क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। दोनों आरोपी बाबूगढ़ थाने में दर्ज दो मामलों में भी वांछित चल रहे थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर, दिल्ली और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment