पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, लंबित ऋण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Review meeting of the PM Surya Ghar Free Electricity Scheme concluded; instructions were issued for the prompt disposal of pending loan cases. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। जनपद में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बैंक ऋण वितरण से संबंधित लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी यूपी नेडा लवेश कुमार सिसोदिया, अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक में योजना के अंतर्गत बैंक ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि लंबित ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए आगामी तीन दिनों के भीतर सभी 245 लंबित मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना तथा विद्युत व्यय में कमी लाना है।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में योजना के क्रियान्वयन, बैंक ऋण स्वीकृति एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

तीन दिनों में 245 लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लंबित 245 ऋण प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए।

बैठक के दौरान सभी बैंक प्रतिनिधियों ने निर्धारित समयावधि के भीतर लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर ऋण वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने का आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजना की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति की दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शासन की प्राथमिकता वाली इस योजना के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जा सके।

बैठक में उपयुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, जिला लीड बैंक प्रबंधक राजेश कटारिया तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment