अखिलेश यादव की पुत्री पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सपा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Demand raised for action against those who posted misleading content about Akhilesh Yadav’s daughter; the Samajwadi Party submitted a memorandum to the SP. IMAGE CREDIT TO REPORTER

बिजनौर (शिखर समाचार)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हनी फैसल के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर से मुलाकात कर सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री के संबंध में प्रसारित की जा रही कथित भ्रामक, असत्य एवं मानहानिकारक सामग्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दीपक सैनी ने पुलिस अधीक्षक को लिखित तहरीर सौंपते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मांग की कि ऐसे सोशल मीडिया खातों की जांच कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।

एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार पर रोक लगाई जा सके।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले में तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री के खिलाफ सख्त रुख

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही गलत और आपत्तिजनक पोस्ट से सामाजिक माहौल खराब हो रहा है, जिसे रोकना आवश्यक है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश तोमर, प्रदेश सचिव राशिद राईन, जिला महासचिव धनंजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी अखलाक पप्पू, सत्यपाल सिंह, अनुज मलिक, प्रभा चौधरी, महमूद कस्सार, कृपारानी प्रजापति, मदन लाल सैनी, डॉ. योगेंद्र चौधरी, फुरकान खान, मनोज राजपूत, राधा सैनी, शमशाद रशीद, डॉ. रहमान, अशोक गहलोत, आसिफ असलम, सुरेश चंद्रा, अहमद खिजुर खान, नमन कुमार, दिलशाद अंसारी, मुस्तकीम अहमद, प्रमोद प्रधान, श्लोक पवार, संजय पाल, वकार राईन, विमलेश चौधरी, इशरत अली, आकिब राणा, मोनू सैनी, अतुल सैनी, चंदन सैनी और कल्याण सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment