एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार: जीएमएस रोड और शिमला रोड पर दो निर्माण सील

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
MDDA Vice Chairman Banshidhar Tiwari’s Major Crackdown on Illegal Constructions: Two Buildings Sealed on GMS Road and Shimla Road — IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

——बिना नक्शे और मानकों के विपरीत निर्माण करने वालों पर गिरेगी गाज

आरव शर्मा

देहरादून (शिखर समाचार)। राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अभियान लगातार तेज हो रहा है। बुधवार को प्राधिकरण ने जीएमएस रोड और शिमला रोड पर दो बड़े निर्माणों को सील कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने इस कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे निर्माण अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने साफ किया कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण सहित सभी वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को दो अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवनों को सील किया गया। पहली कार्रवाई जीएमएस रोड स्थित पिडकुल कार्यालय के निकट और दूसरी वन विहार, शिमला रोड क्षेत्र में की गई, जहां निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

जीएमएस रोड पर व्यवसायिक निर्माण सील

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

एमडीडीए की टीम ने जीएमएस रोड स्थित पिडकुल कार्यालय के निकट फरमान द्वारा कराए जा रहे व्यवसायिक निर्माण का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य प्राधिकरण से प्राप्त स्वीकृतियों और निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था। संबंधित निर्माणकर्ता को पहले भी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करने और निर्माण को नियमों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेशों का पालन न होने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल को सील कर दिया और काम तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया।

शिमला रोड के वन विहार में भी हुई सीलिंग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

एमडीडीए की दूसरी बड़ी कार्रवाई वन विहार, शिमला रोड क्षेत्र में हुई। यहां कामिल द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। जांच में यह निर्माण भी निर्धारित मानकों और स्वीकृत प्रक्रिया के विपरीत पाया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने मौके पर ही निर्माण स्थल को सील कर आगे के काम पर रोक लगा दी।

संयुक्त सचिव के आदेश पर हुई कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

दोनों निर्माणों के विरुद्ध सीलिंग की यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर की गई। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता विजय रावत, अवर अभियंता मुनेश राणा, प्राधिकरण के सुपरवाइजर तथा अन्य कार्मिक मौजूद रहे, जिन्होंने विधिवत सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की।

MDDA Vice Chairman Banshidhar Tiwari’s Major Crackdown on Illegal Constructions: Two Buildings Sealed on GMS Road and Shimla Road — IMAGE CREDIT TO

नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून के सुनियोजित और सुरक्षित विकास के लिए भवन निर्माण नियमों का पालन अनिवार्य है। बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

वहीं, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे भवन निर्माण संबंधी सभी नियमों और स्वीकृतियों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

Share This Article
Leave a comment