स्टार एकेडमी के शूटरों का शानदार प्रदर्शन, हिमांशु ने जीता स्वर्ण पदक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Star Academy Shooters Deliver Outstanding Performance, Himanshu Wins Gold Medal — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। क्षेत्र के गांव बिटावदा स्थित स्टार शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने नोएडा में आयोजित 30वीं प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शूटिंग रेंज पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया गया।

स्टार शूटिंग एकेडमी के कोच विनीत मलिक ने बताया कि नोएडा के प्रोमेथियस स्कूल में 4 जून से 8 जून तक 30वीं प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न जनपदों से आए शूटरों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में स्टार शूटिंग एकेडमी के शूटर हिमांशु सहरावत ने 382 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

एयर पिस्टल इवेंट में खिलाड़ियों ने जीते पदक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

इसके अलावा एकेडमी के शूटर यश सहरावत, शुभम सहरावत और अक्ष बालियान ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस सफलता पर एकेडमी में उत्सव जैसा माहौल रहा।

प्रतियोगिता से लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का मेडल और फूलमालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोच ने बताया मेहनत का परिणाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/police-commissioner-inspects-mission-shakti/

कोच विनीत मलिक ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि वे लगातार प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment