ग्रेनो पहुंचे 6 आईएएस अफसरों ने किया आईआईटीजीएनएल और एमएमएलएच-एमएमटीएच परियोजनाओं का अध्ययन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Six IAS Officers Visit Greater Noida to Study IITGNL and MMLH–MMTH Projects – IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

शामली (शिखर समाचार)। जनपद के गांव लिलौन में हिंदी टीवी सीरियल कौन प्यार करेगा की शूटिंग का शुभारंभ हो गया। सीरियल के लिए तैयार किए गए भव्य सेट का उद्घाटन अधिवक्ता कमलवीर सिंह ने मुहूर्त शॉट देकर किया। इस अवसर पर कलाकारों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भव्य सेट का उद्घाटन और शुभारंभ

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/rera-resolution-day-organized-in-ghaziabad-135727360.html

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलवीर सिंह ने कहा कि शामली जिले में हिंदी सीरियल का स्थायी सेट बनना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल लोगों में फिल्म और मनोरंजन जगत के प्रति रुचि बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नोएडा में फिल्म सिटी विकसित की जा रही है, जिसका लाभ प्रदेश के अन्य क्षेत्रों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक समय मुंबई की पहचान फिल्म सिटी से जुड़ी रहती थी और वहां आने वाले लोग फिल्म व सीरियल सेट देखने अवश्य जाते थे। अब उत्तर प्रदेश में भी मनोरंजन उद्योग का तेजी से विस्तार हो रहा है।

छह माह में तैयार हुआ भव्य सेट

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

सीरियल के निर्माता-निर्देशक दल के अनुसार देहाती फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता मुनव्वर मंसूरी के प्रयासों से कला निकेतन कंपनी द्वारा गांव लिलौन में यह भव्य सेट तैयार किया गया है। सेट के निर्माण में लगभग छह माह का समय लगा।

सेट तैयार होने के बाद अब सीरियल की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। सीरियल में मुनव्वर मंसूरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ लीड अभिनेत्री निमिषा सिंह के अलावा शीतल चौहान, कहकशा सिद्दीकी, संयोगिता त्यागी, सोनू गुप्ता, ज्योति सिंह, विकास मलिक और राजीव प्रभाकर ठाकरान सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Share This Article
Leave a comment