कार बैक करते समय दो युवक चपेट में, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Two Youths Hit While a Car Was Being Reversed; One Dead, One Seriously Injured – IMAGE CREDIT TO पुलिस

शाहपुर/मुजफ्फरनगर (राष्ट्रीय शिखर)। शाहपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।

गैस गोदाम के बाहर हुआ दर्दनाक हादसा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर रोड स्थित शाहपुर इंडेन गैस सर्विस के गोदाम पर गैस उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार का चालक वाहन को बैक कर रहा था। बताया जाता है कि लापरवाही के चलते कार पीछे खड़े दो युवकों को अपनी चपेट में लेती हुई निकल गई।

एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

हादसे में गांव पलड़ी निवासी 35 वर्षीय कय्यूम पुत्र अय्यूब को कार ने बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव सोरम निवासी शेखर बालियान पुत्र राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच, चालक की तलाश जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/two-cow-smugglers-caught-after-being-shot/

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गजेंद्र चौधरी और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।

समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

Share This Article
Leave a comment