महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, भैंसा बुग्गी जुलूस को लेकर पुलिस से नोकझोंक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
SP Protest Against Inflation, Corruption, and Unemployment; Tension with Police Over Buffalo Cart Rally — IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार)। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक भैंसा-बुग्गी पर सवार होकर जुलूस निकाला और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

मेरठ तिराहे पर पुलिस ने रोका जुलूस

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जुलूस जब मेरठ तिराहे पर पहुंचा तो वहां मौजूद क्षेत्राधिकारी नगर वरुण मिश्रा ने धारा-144 लागू होने का हवाला देते हुए जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन को जारी रखने की बात कही, जबकि पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें रोकने पर अड़ा रहा।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/

कुछ समय तक चले विवाद के बाद कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रदर्शन किया।

अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment