पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Kotwali Police Solve Murder Case of Para-Athlete Chirag Tyagi; 2 Accused Arrested — IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या का खुलासा कोतवाली पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में यश खटीक और गगन को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या के आरोप में अभिनव अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

सीसीटीवी से खुली हत्या की गुत्थी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि साईं उपवन के पास एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान चिराग त्यागी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, जिससे जांच की कड़ियाँ जुड़ती चली गईं।

जांच के दौरान पुलिस ने यश खटीक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, यश और चिराग दोनों पैरा एथलीट थे और उनके बीच प्रतिस्पर्धा एवं व्यक्तिगत तनाव लंबे समय से चल रहा था। चिराग की लगातार तरक्की और हालिया डिसक्वालीफिकेशन के बाद यश ने उससे बदला लेने की योजना बनाई।

हत्या में इस्तेमाल हथियार और आगे की जांच

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पुलिस के मुताबिक, यश ने 62 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी और उसी से साईं उपवन में चिराग को गोली मारी गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। मामले में गगन की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अभिनव की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment