शहर के विकास में बाधा न बने बिटूमिन्स के बढ़े दाम, नगर आयुक्त ने ठेकेदारों को दिए सख्त निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Rising bitumen prices should not hinder the city’s development; the Municipal Commissioner issued strict instructions to contractors.” IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

निर्माण कार्यों में लापरवाही और जन असुविधा बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सोमवार को निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों के साथ विशेष बैठक कर शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में वायु गुणवत्ता सुधार, 15वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना निधि के अंतर्गत लगभग 160 करोड़ रुपये लागत के 85 निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से शुरू कराने के निर्देश दिए गए।

85 विकास कार्यों को तुरंत शुरू करने के निर्देश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों को बिना किसी देरी के शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन फर्मों को वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं, वे तत्काल कार्य प्रारंभ करें और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और ईरान युद्ध के प्रभाव से बढ़े बिटूमिन्स के दामों पर भी चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने कहा कि बढ़ी हुई लागत किसी भी स्थिति में शहर के विकास कार्यों में बाधा नहीं बननी चाहिए और परियोजनाओं को तय समय में पूरा करना अनिवार्य है।

WhatsApp Image 2026 05 25 at 9.12.54 PM

मॉनिटरिंग और भुगतान प्रक्रिया को बताया बेहतर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम द्वारा भुगतान प्रक्रिया को पहले की अपेक्षा अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाया गया है तथा ठेकेदारों की समस्याओं के समाधान में भी निगम सहयोग कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग बढ़ाने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने विशेष रूप से इंदिरापुरम समेत शहर के सभी जोनों में चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान आम जनता की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के कारण नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों और नियमों के तहत तेजी से पूरे किए जाएं। बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता विपुल सहित निर्माण विभाग की टीम एवं ठेकेदार मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment