मुरादनगर (शिखर समाचार)। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मंगलवार को व्यापारी आंदोलनों में शहीद हुए व्यापारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर व्यापारी शहीद दिवस मनाया गया।
26 मई 1979 की ऐतिहासिक घटना को किया गया याद
नगर अध्यक्ष शहजाद चौधरी ने बताया कि 26 मई 1979 को लखनऊ के अमीनाबाद में बिक्रीकर विभाग के सर्वे और छापेमारी के विरोध में व्यापारी आंदोलन चल रहा था। आंदोलन के दौरान तत्कालीन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 25 वर्षीय युवा व्यापारी हरीश चंद्र अग्रवाल पुलिस गोलीबारी में शहीद हो गए थे। तभी से प्रत्येक वर्ष 26 मई को व्यापारी शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
व्यापारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल उन सभी व्यापारियों के संघर्ष, बलिदान और व्यापारी एकता व अधिकारों की लड़ाई में दिए गए योगदान को नमन करता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। मंडल कार्यालय पर उपस्थित व्यापारियों ने शहीद व्यापारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
व्यापारिक एकता और सुरक्षा का लिया संकल्प
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने व्यापारिक सुरक्षा, सम्मान और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राधे किशन अरोड़ा, दमयंती सिंह, अरविंद भारतीय, त्रिवेंद्र गुप्ता, नितिन शर्मा, संजय सिंघल, नितिन गोयल, बुध प्रकाश गोयल, बुध गोपाल गोयल, सुमित गर्ग, जय भगवान सिंघल, सतीश जिंदल, सतीश गोयल, उमेश अरोड़ा, सुनील नागपाल, ललित गोयल, आलोक मित्तल, श्री भगवान, अक्षय सिंघल, यासीन अंसारी, अम्बरीश कुमार, छोटे चौधरी एवं नवीन सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
