ऑपरेशन लंगड़ा : इंदिरापुरम पुलिस ने 1 स्नैचर को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Operation Langda”: Indirapuram police arrested one snatcher during an encounter; he was shot in the leg. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ में स्नैचिंग करने वाले एक अभियुक्त इरशाद को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में इरशाद को गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस, चोरी किये हुए 2 आईफोन और घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल बरामद की।

नॉर्थ इंडिया मॉल के पीछे पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि नॉर्थ इंडिया मॉल के पीछे पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नोएडा की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देख कर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वह हड़बड़ा कर गिर गया।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

पुलिस ने उसे हिरासत में लेना चाहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोबाइल स्नैचिंग और चोरी का आरोपी, दिल्ली में बेचता था सामान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/minister-asim-arun-jointly-held-review/

अभियुक्त की पहचान इरशाद के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करता था और सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान चोरी करता था। चोरी का सामान वह दिल्ली में बेच देता था।

Share This Article
Leave a comment